वीर नारियों को मिले सभी सुविधाएं : डीसी

Updated at : 06 Oct 2017 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
वीर नारियों को मिले सभी सुविधाएं : डीसी

रामगढ़: सैन्य छावनी का होना रामगढ़ जिला के लिए वरदान जैसा है. उक्त बातें उपायुक्त राजेश्वरी बी ने गुरुवार को पंजाब रेजिमेंटल सेंटर, रामगढ़ के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित भूतपूर्व सैनिकों व वीर नारियों की रैली में कही. उन्होंने कहा कि सैन्य छावनी के कारण रामगढ़ जिला एक विशेष सुरक्षा के घेरे में है. […]

विज्ञापन
रामगढ़: सैन्य छावनी का होना रामगढ़ जिला के लिए वरदान जैसा है. उक्त बातें उपायुक्त राजेश्वरी बी ने गुरुवार को पंजाब रेजिमेंटल सेंटर, रामगढ़ के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित भूतपूर्व सैनिकों व वीर नारियों की रैली में कही. उन्होंने कहा कि सैन्य छावनी के कारण रामगढ़ जिला एक विशेष सुरक्षा के घेरे में है. उन्होंने भारतीय सेना पर गर्व जताते हुए रैली में मौजूद भूतपूर्व सैनिक व वीर नारियों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों व वीर नारियों के लिए सरकार व सेना द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को आसानी से पहुंचाने में सहयोग करने की बात कही. उन्होंने जिला प्रशासन से भी इस प्रकार की रैली आयोजित करने को कहा.
रैली में विशिष्ट अतिथि झारखंड बिहार सब एरिया के डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर एके यादव ने भूतपूर्व सैनिकों व वीर नारियों को विशेष रूप से वेटेरन पोर्टल में अपना पंजीयन कराने आैर समय-समय पर संबंधित डाटा अपडेट कराने को कहा. योजनाओं के साथ-साथ उनके संचालन व प्रक्रियाओं के बारे में जानने के लिए जिला सैनिक वेलफेयर से संपर्क कर संपूर्ण जानकारी लेने को कहा.

श्री यादव ने उन्हें अपनी योग्यता का विस्तार कर स्वावलंबी बनने तथा भूतपूर्व सैनिकों द्वारा निर्मित संगठनों में आपसी तालमेल बना कर रखने और कैंटीन के दुरुपयोग रोकने पर भी विशेष बल दिया. रैली में पीआरसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर संजीव सोनी, राज्य सैनिक कल्याण निदेशालय के निदेशक बीजी पाठक, आरएसबी रांची के कर्नल पीके सिंह, एक्स सर्विसमैन यूनियन एसोसिएशन के कर्नल बीएन दुबे, आरएसकेएन के कर्नल एके सिन्हा व आरएसकेएन हजारीबाग के कर्नल शुक्ला उपस्थित थे.

पूर्व सैनिकों व वीर नारियों की समस्याओं का किया गया निदान : रैली में भूतपूर्व सैनिक व वीर नारियों के बीच पेंशन का भुगतान, जमीनी एवं कानूनी समस्याओं का समाधान किया गया. मौके पर सेना के विभिन्न वेलफेयर संस्थानों व संगठनों ने कई स्टॉल भी लगाये थे. इसमें मेडिकल स्टॉल, डेंटल चेकअप स्टॉल, बिहार रेजिमेंट के रिकॉर्ड स्टॉल, पंजाब रेजिमेंट के रिकॉर्ड स्टॉल समेत विभिन्न बैंकों व दुपहिया आैर चारपहिया वाहनों के स्टॉल भी लगाये गये थे. पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को सेंटर की ओर से पुरस्कार दिया गया. मौके पर सैन्य अधिकारी, सेना के जवान, भूतपूर्व सैनिक आैर वीर नारियां मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola