स्वच्छ भारत अभियान में सभी योगदान दें : अमित

Updated at : 05 Oct 2017 12:52 PM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान में सभी योगदान दें : अमित

चितरपुर: चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के गांगी जमुनी स्थित एलटी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में बुधवार को ललिता तिवारी मेमोरियल एजुकेशन एंड सोशल सोसाइटी ने स्वच्छता अभियान चलाया. कार्यक्रम में संस्था के सचिव अमित तिवारी व विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीतू मित्तल शामिल थे. इस दौरान अमित तिवारी ने कहा कि अगर सभी लोग अपने आसपास गंदगी नहीं […]

विज्ञापन
चितरपुर: चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के गांगी जमुनी स्थित एलटी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में बुधवार को ललिता तिवारी मेमोरियल एजुकेशन एंड सोशल सोसाइटी ने स्वच्छता अभियान चलाया. कार्यक्रम में संस्था के सचिव अमित तिवारी व विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीतू मित्तल शामिल थे.

इस दौरान अमित तिवारी ने कहा कि अगर सभी लोग अपने आसपास गंदगी नहीं होने का संकल्प ले लेंगे, तो यह अभियान जल्द सफल हो जायेगा. देश को गुलामी से मुक्ति दिलानेवाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना भारत पूर्णरूप से गंदगीमुक्त करना था. उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए देश एवं प्रदेश को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान देना होगा.

संस्था के सदस्यों, विद्यालय के शिक्षकों व छात्रों ने साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया. मौके पर शेखर पटवा, मो सनाउल्लाह, पिंकी चौधरी, मनीषा महतो, नेहा कुमारी, श्वेता कुमारी, वैशाली पोद्दार, हेमा कुमारी, मनीषा सिंह, रूपेश, मधु देवी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola