अनुशासन, अध्ययन, समय का पालन ही विद्यार्थियों के मुख्य कर्तव्य

Updated at : 04 Jul 2017 11:57 AM (IST)
विज्ञापन
अनुशासन, अध्ययन, समय का पालन ही विद्यार्थियों के मुख्य कर्तव्य

रामगढ़: जारा टोला स्थित राधा गोविंद सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल में सत्र 2017-18 के कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों का स्वागत कर कक्षा की शुरुआत की गयी. स्वागत समारोह के प्रारंभ में विद्यालय की प्राचार्या तापसी प्रमाणिक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन, अध्यन, समय का पालन ही विद्यार्थियों का मुख्य कर्तव्य है. […]

विज्ञापन
रामगढ़: जारा टोला स्थित राधा गोविंद सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल में सत्र 2017-18 के कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों का स्वागत कर कक्षा की शुरुआत की गयी. स्वागत समारोह के प्रारंभ में विद्यालय की प्राचार्या तापसी प्रमाणिक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन, अध्यन, समय का पालन ही विद्यार्थियों का मुख्य कर्तव्य है. साथ ही तापसी प्रमाणिक ने कहा कि विद्यालय के निर्धारित गतिविधियों में छात्र-छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है.
विद्यालय के प्रशासक कैप्टन जीएस चंदेल ने भी विद्यार्थियों को शुभकामना देते हुए विद्यालय के बारे में नकारी दी. विद्यालय के सचिव बीएन साह ने नये विद्यार्थियों को संबोधित किय और कहा कि विद्यार्थी अपनी मेहनत व लगन से शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा स्थान प्राप्त कर अपने अभिभावक व विद्यालय का नाम रोशन करें.

उन्होंने कहा कि अगर किसी प्रकार की परेशानी हो तो विद्यार्थी उन्हें इस बारे में जरूर बतायें ताकि उसका समाधान किया जा सके छात्र-छात्राओं ने बड़ों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया. स्वागत समारोह में प्रियंका कुमारी, फूलमति देवी, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकायें, कर्मचारी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola