वैशाख मासिक शिवरात्रि कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र

भगवान शिव
Vaishakh Masik Shivratri 2026: भगवान शिव को समर्पित मासिक शिवरात्रि अप्रैल महीने में 15 अप्रैल को मनाई जाएगी. आइए जानते हैं इस पूजा का शुभ समय क्या रहेगा और भगवान शिव की पूजा कैसे करनी चाहिए.
Vaishakh Masik Shivratri 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है. इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है. मान्यता है कि इस व्रत को करने से साधक के जीवन से हर संकट, बाधा और परेशानियां दूर होती हैं. साथ ही सुख-समृद्धि और तरक्की प्राप्त होती है.
वैशाख मासिक शिवरात्रि 2026: तिथि और समय
- तारीख: 15 अप्रैल 2026, बुधवार
- चतुर्दशी तिथि प्रारंभ: 15 अप्रैल 2026, रात 10:31 बजे से
- चतुर्दशी तिथि समाप्त: 16 अप्रैल 2026, रात 08:11 बजे तक
चूंकि शिवरात्रि की मुख्य पूजा आधी रात (निशिता काल) में की जाती है, इसलिए यह व्रत 15 अप्रैल को ही रखा जाएगा.
- पूजा का समय: रात 12:02 से रात 12:47 तक (16 अप्रैल)
- अवधि: 45 मिनट
पूजा विधि
- सुबह स्नान के बाद हाथ में जल और अक्षत लेकर व्रत का संकल्प लें.
- इस दिन मंदिर जाएं या घर के मंदिर में ही शिव परिवार की पूजा करें.
- शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, शहद और घी अर्पित करें. वैशाख की गर्मी को देखते हुए महादेव को शीतल जल की धारा चढ़ाना अत्यंत शुभ माना जाता है.
- भगवान को 11 या 21 बेलपत्र और धतूरा अर्पित करें. साथ ही फलों और मिठाइयों का भोग लगाएं.
- शिवरात्रि का अर्थ ही है ‘शिव की रात’. इस दिन रात के समय भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें और शिव चालीसा का पाठ अवश्य करें.
- अंत में दीपक या कपूर जलाकर आरती करें.
भगवान शिव के मंत्र
1. शिव मूल मंत्र
ॐ नमः शिवाय॥
2. महामृत्युञ्जय मंत्र
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
3. रुद्र गायत्री मंत्र
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि।
तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
4. शिव गायत्री मंत्र
ॐ महादेवाय विद्महे रुद्रमूर्तये धीमहि.
तन्नः शिवः प्रचोदयात्॥
5. मृत्युञ्जय महादेव मंत्र
ॐ मृत्युञ्जय महादेव त्राहि मां शरणागतम्।
जन्म-मृत्यु-जरा-व्याधि-पीड़ितं कर्मबन्धनैः॥
6. दक्षिणामूर्ति शिव मंत्र
ॐ नमो भगवते दक्षिणामूर्तये।
मह्यं मेधां प्रज्ञां प्रयच्छ स्वाहा॥
7. नीलकण्ठ महादेव मंत्र
ॐ नमो नीलकण्ठाय।
यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




