अपनी रोटियां सेंक रहे हैं अन्य राजनीतिक पार्टी

रामगढ़: विभिन्न दलों के नेताओं ने रामगढ़ को मक्का-मदीना बना दिया है. प्रतिदिन वे तीर्थ यात्रा करने रामगढ़ पहुंच रहे हैं तथा अपनी रोटियां सेंक रहे हैं. यह बात भाजपा के जिलाध्यक्ष पप्पू बनर्जी ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर कहा. प्रेस वार्ता का आयोजन कर जिलाध्यक्ष श्री बनर्जी ने कहा कि रविवार को कांग्रेस […]
प्रेस वार्ता का आयोजन कर जिलाध्यक्ष श्री बनर्जी ने कहा कि रविवार को कांग्रेस के पूर्व सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने मनुआ पहुंच कर जो बयान दिया है वह सरासर गलत है. हम उनके बयान को चुनौती देते हैं, जिसमें उन्होंने कहा है कि भाजपा नेता नित्यानंद महतो घटना में शामिल थे. भाजपा ने अपने स्तर पर नित्यानंद महतो मामले में जांच कार्रवाई है. जांच में फुटेज आदि देखने से यह स्पष्ट होता है कि नित्यानंद महतो कहीं से घटना में शामिल नहीं हैं. वे मुख्यालय डीएसपी के साथ खड़े थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




