शादी करने पहुंचा पति पहली पत्नी को देख हुआ फरार
Updated at : 04 Jul 2017 11:56 AM (IST)
विज्ञापन

कुजू: प्राचीन शिव मंदिर टूटी झरना में सोमवार को दूसरी शादी रचाने पहुंचा पति पहली पत्नी को देखते ही फरार हो गया. परेशान पहली पत्नी को देख मंदिर न्यास समिति व अन्य ग्रामीणों द्वारा वर पक्ष की ओर से पहुंचे भाई व उसकी पत्नी तथा दो भांजी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया […]
विज्ञापन
कुजू: प्राचीन शिव मंदिर टूटी झरना में सोमवार को दूसरी शादी रचाने पहुंचा पति पहली पत्नी को देखते ही फरार हो गया. परेशान पहली पत्नी को देख मंदिर न्यास समिति व अन्य ग्रामीणों द्वारा वर पक्ष की ओर से पहुंचे भाई व उसकी पत्नी तथा दो भांजी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया.
मौके से वधू पक्ष के भी लोग फरार हो गये. इस संबंध में पहली पत्नी दीपमाला देवी ने कुजू ओपी में पुलिस को मामले की पूरी जानकारी दी. उन्होंने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 2002 में भुरकुंडा भदानीनगर निवासी राजेश राव पिता (स्व शत्रुघ्न प्रसाद) से हुई थी. जिनसे उसे दो पुत्र भी हैं. पिछले 10 वर्षों से पति व उनके परिवार के सदस्यों के साथ अनबन चल रहा है.
जिसे लेकर वह पति से अलग होकर भुरकुंडा में ही क्वार्टर में रहती है. उन्होंने बताया कि दो वर्ष पूरा पति द्वारा कोर्ट में तलाक को लेकर अर्जी दायर किया गया. जबकि वह उनके साथ रहना चाहती है. दीपमाला ने कहा कि वे चुपके से मंदिर दूसरी शादी करने पहुंचे थे. लेकिन इसकी भनक लगते ही वह मंदिर परिसर पहुंच गयी. जहां अपनी आपबीती समिति के लोगों को बताया. बाद में समिति के लोगों ने शादी कराने पहुंचे भैसुर प्रमोद कुमार, गोतनी व दो भांजी को समिति के लोगों ने पकड़ कर ओपी लाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




