#notinmyname रामगढ़ में भीड़ का शिकार बने अलीमुद्दीन की पत्नी को SDO ने सौंपा दो लाख का चेक

Updated at : 02 Jul 2017 2:51 PM (IST)
विज्ञापन
#notinmyname रामगढ़ में भीड़ का शिकार बने अलीमुद्दीन की पत्नी को SDO ने सौंपा दो लाख का चेक

रामगढ़ : भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या मामले में जिला प्रशासन ने अलीमुद्दीन अंसारी की पत्नी मरियम खातून को दो लाख का चेक सौंपा है. एसडीओ ने आज मृतक का घर जाकर परिजनों से मुलाकात की और दो लाख का मुआवजा का चेक सौंपा. गौरतलब है कि कथित प्रतिबंधित मांस को लेकर अलीमुद्दीन अंसारी की […]

विज्ञापन

रामगढ़ : भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या मामले में जिला प्रशासन ने अलीमुद्दीन अंसारी की पत्नी मरियम खातून को दो लाख का चेक सौंपा है. एसडीओ ने आज मृतक का घर जाकर परिजनों से मुलाकात की और दो लाख का मुआवजा का चेक सौंपा. गौरतलब है कि कथित प्रतिबंधित मांस को लेकर अलीमुद्दीन अंसारी की पिटाई कर दी गयी थी. इसके बाद उसकी मौत हो गयी.

अलीमुद्दीन अंसारी की पीट कर हत्या मामले में पुलिस की भूमिका भी संदेह की घेरे में है. बताया जा रहा है कि पिटाई के दौरान पुलिस की लाठी का प्रयोग किया गया था. हालांकि डीजीपी ने इस बात को गलत बताया और सबूत देने को कहा. हत्या के दूसरे दिन एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक युवक को पुलिस के डंडे का इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया है.

कहा तो यह भी जा रहा है कि अलीमुद्दीन की पिटाई के वक्त कुछ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे. उन्होंने अलीमुद्दीन को नहीं बचाया और उनसे डंडा लेकर युवकों ने अलीमुद्दीन की पिटाई की. सवाल यह कि अगर पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे तो पिटाई कर रहे लोगों के पास पुलिस का बेंत कैसे पहुंचा. घटना भी बेहद भीड़-भाड़ इलाके में हुई थी.

भाजपा नेता नित्यानंद महतो गिरफ्तार
झारखंड के रामगढ़ में प्रतिबंधित मांस को वाहन से ले जाते चालक की भीड़ द्वारा पीट-पीट कर की गयी हत्या मामले में भाजपा के स्थानीय नेता नित्यानंद महतो गिरफ्तार किये गये हैं. हालांकि नित्यानंद महतो ने कहा है कि वे इस मामले में निर्दोष हैं. उन्होंने पुलिस से मामले जांच की मांग की है. उनकी गिरफ्तारी बीती रात हुई है.
नित्यानंद महतो ने कहा है पुलिस के आने के बाद वे मामले की जानकारी लेने पहुंचे थे. मालूम हो कि गुरुवार को रामगढ़ में वाहन पर प्रतिबंधित मांस ले जाते अलीमुद्दीन नामक एक व्यक्ति को लोगों ने घेर लिया और बेरहमी से उसकी पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गयी. वहीं, एक दूसरा शख्स वाहन से भाग कर अपनी जान बचाने में कामयाब रहा था. शुक्रवार को इस मामले में सीएम रघुवर दास का बयान आया और उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola