रामगढ़ : पीट-पीट कर हत्या मामले में भाजपा नेता नित्यानंद गिरफ्तार

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ में प्रतिबंधित मांस को वाहन से ले जाते चालक कीभीड़ द्वारा पीट-पीट कर की गयी हत्या मामले में भाजपा के स्थानीय नेता नित्यानंद महतो गिरफ्तार किये गये हैं. हालांकि नित्यानंद महतो ने कहा है कि वे इस मामले में निर्दोष हैं. उन्होंने पुलिस से मामले जांच की मांग की है. […]
रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ में प्रतिबंधित मांस को वाहन से ले जाते चालक कीभीड़ द्वारा पीट-पीट कर की गयी हत्या मामले में भाजपा के स्थानीय नेता नित्यानंद महतो गिरफ्तार किये गये हैं. हालांकि नित्यानंद महतो ने कहा है कि वे इस मामले में निर्दोष हैं. उन्होंने पुलिस से मामले जांच की मांग की है. उनकी गिरफ्तारी बीती रात हुई है.
नित्यानंद महतोने कहा है पुलिस के आने के बाद वे मामले की जानकारी लेने पहुंचे थे. मालूम हो कि गुरुवार काे रामगढ़ में वाहन पर प्रतिबंधित मांस ले जाते अलीमुद्दीन नामक एक व्यक्ति को लोगों ने घेर लिया और बेरहमी से उसकी पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गयी.वहीं,एक दूसरा शख्स वाहन से भाग कर अपनी जान बचाने में कामयाबरहा था. शुक्रवार को इस मामलेमेंसीएमरघुवर दास का बयान आया और उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई कानिर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




