पुलिस ने बालू लदा ट्रैक्टर को पकड़ा
Updated at : 29 Jun 2017 10:12 AM (IST)
विज्ञापन

जब्त ट्रैक्टर को थाना ले गयी पुलिस चितरपुर : रजरप्पा थाना क्षेत्र के मायल गांव के समीप अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ा. मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर रजरप्पा – चितरपुर कॉलेज मोड़ बाइपास सड़क से गुजर रहा थी. इस बीच मायल गांव के समीप पुलिस के द्वारा ट्रैक्टर को पकड़ा गया. […]
विज्ञापन
जब्त ट्रैक्टर को थाना ले गयी पुलिस
चितरपुर : रजरप्पा थाना क्षेत्र के मायल गांव के समीप अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ा. मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर रजरप्पा – चितरपुर कॉलेज मोड़ बाइपास सड़क से गुजर रहा थी.
इस बीच मायल गांव के समीप पुलिस के द्वारा ट्रैक्टर को पकड़ा गया. चालक ने ट्रैक्टर को लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन गांव के ओवरब्रिज के समीप ट्रैक्टर असंतुलित होकर एक गड्ढे में गिर गया. रजरप्पा थाना के इंस्पेक्टर सुरेश मिंज, एएसआइ यूके शर्मा, विजय कुमार व मालती कुमारी सदलबल पहुंच कर ट्रैक्टर को गड्ढे से निकाल कर थाना ले आयी. बताया जाता है कि खनन विभाग द्वारा दिसंबर माह तक बालू का चालान नहीं काटने का निर्देश दिया गया है. इसके बावजूद ट्रैक्टर से बालू ले जाया जा रहा था. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जुट गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




