शॉट सर्किट से डोजर में लगी आग, लाखों का नुकसान

Updated at : 28 Jun 2017 10:13 AM (IST)
विज्ञापन
शॉट सर्किट से डोजर में लगी आग, लाखों का नुकसान

मांडू : सीसीएल की पुंडी कोलियरी में सोमवार की रात डोजर में शॉट सर्किट होने से आग लग गयी. ऑपरेटर सह सीसीएलकर्मी डोजर से छलांग लगा कर अपनी जान बचाने में सफल रहा. डोजर में आग लगने से क्षति हुई है. घटना के करीब दो घंटे बाद कोलियरी में दमकल पहुंचा और आग पर काबू […]

विज्ञापन
मांडू : सीसीएल की पुंडी कोलियरी में सोमवार की रात डोजर में शॉट सर्किट होने से आग लग गयी. ऑपरेटर सह सीसीएलकर्मी डोजर से छलांग लगा कर अपनी जान बचाने में सफल रहा. डोजर में आग लगने से क्षति हुई है. घटना के करीब दो घंटे बाद कोलियरी में दमकल पहुंचा और आग पर काबू पाया. डोजर की कीमत करीब 55 लाख बतायी जाती है.
घटना की जानकारी मिलते ही सीसीएल कुजू के महाप्रबंधक ने मंगलवार को पुंडी पहुंच कर क्षतिग्रस्त डोजर का जायजा लिया. उन्होंने पुंडी पीओ को कई निर्देश दिये. मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को द्वितीय पाली में डोजर ऑपरेटर मशीन लेकर खदान में कार्य करने जा रहा था. इसी बीच, डोजर के डेसबोर्ड में आग लग गयी. इससे लाखों की लागतवाली डोजर क्षतिग्रस्त हो गयी. इस संबंध में पुंडी के परियोजना पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि घटना में डोजर का केवल केबिन क्षतिग्रस्त हुआ है. डोजर के इंजन को बचा लिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola