विश्व के करोड़ों लोग आज योग से जुड़ रहे हैं : डीसी
Updated at : 22 Jun 2017 8:41 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : जिला स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में विश्व योग दिवस के मौके पर बुधवार को श्री गुरुनानक पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में योग शिविर का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि उपायुक्त राजेश्वरी बी व विशिष्ट अतिथि एसपी किशोर कौशल थे. अतिथियों ने दीप जला कर योग शिविर का शुभारंभ किया. मुख्य अतिथि राजेश्वरी बी […]
विज्ञापन
रामगढ़ : जिला स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में विश्व योग दिवस के मौके पर बुधवार को श्री गुरुनानक पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में योग शिविर का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि उपायुक्त राजेश्वरी बी व विशिष्ट अतिथि एसपी किशोर कौशल थे. अतिथियों ने दीप जला कर योग शिविर का शुभारंभ किया. मुख्य अतिथि राजेश्वरी बी ने कहा कि यह देश के लिए गर्व की बात है कि प्राचीन काल की परंपरागत योग को आज पूरा विश्व कर रहा है.
विश्व के करोड़ों लोग आज योग से जुड़ रहे हैं. योग के माध्यम से हम चुस्त-दुरुस्त व निरोग रह सकते हैं. एसपी किशोर कौशल ने कहा कि योग के माध्यम से हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं. योग की इस भारतीय परंपरा को सिर्फ दिखावा नहीं, बल्कि दिनचर्या में शामिल करने की जरूरत है. शिविर में उपायुक्त, एसपी, जिला के अधिकारियों व आम लोगों ने योग प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में योग किया. संचालन कमल बगड़िया ने किया.
योग शिविर में डीडीसी सुनील कुमार, एसडीओ अनंत कुमार, जिला योजना पदाधिकारी कृष्णनंदन प्रसाद, पंचायती राज पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी संजीव कुमार, मुख्यालय डीएसपी डॉ वीरेंद्र चौधरी, सिविल सर्जन डॉ सुनील कुमार, डॉ केएन प्रसाद, डॉ अवधेश कुमार सिन्हा, वाणिज्य कर उपायुक्त एमके मंडल, सीओ राजेश कुमार, सार्जेंट मेजर अनिल मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




