लोगों से प्रतिदिन योग करने की अपील
Updated at : 22 Jun 2017 8:41 AM (IST)
विज्ञापन

फुटबॉल मैदान में योग शिविर का आयोजन रामगढ़ : विश्व योग दिवस के मौके पर रामगढ़ छावनी परिषद के तत्वावधान में बुधवार को छावनी फुटबॉल मैदान में योग शिविर का आयोजन किया गया. योग शिविर का शुभारंभ परिषद के सीइओ सपन कुमार ने किया. सपन कुमार ने कहा कि योग भारतीय सभ्यता का अंग रहा […]
विज्ञापन
फुटबॉल मैदान में योग शिविर का आयोजन
रामगढ़ : विश्व योग दिवस के मौके पर रामगढ़ छावनी परिषद के तत्वावधान में बुधवार को छावनी फुटबॉल मैदान में योग शिविर का आयोजन किया गया. योग शिविर का शुभारंभ परिषद के सीइओ सपन कुमार ने किया. सपन कुमार ने कहा कि योग भारतीय सभ्यता का अंग रहा है. योग को ऋषियों-मुनियों ने शुरू किया था. योग से हम रोग को अपने से दूर रख सकते हैं.
सपन कुमार ने लोगों से योग करने की अपील की. मौके पर योग प्रशिक्षण डॉ धर्मवीर व उनके सहयोगियों ने छावनी परिषद के कर्मचारियों, स्कूल बच्चों व मौजूद आम लोगों को योग कराया. शिविर में डॉ सांत्वना शरण, दीपक सिन्हा, सत्येंद्र सिंह, शंकर महतो, एसएन राव, पवन कुमार गौतम, उमेश प्रजापति, ओमप्रकाश चौहान, संजय कुमार, अनिल, राजीव, रतन बड़ाइक, तुलसी महतो, गया प्रसाद, लालजी महतो मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




