दस्त नियंत्रण पखवाड़ा दो जुलाई तक
Updated at : 20 Jun 2017 8:47 AM (IST)
विज्ञापन

पतरातू : पतरातू प्रखंड चिकित्सालय में दस्त नियंत्रण पखवाड़ा का उदघाटन किया गया. यह कार्यक्रम 19 जून से दो जुलाई तक चलेगा. कार्यक्रम के पहले सप्ताह में सहिया को घर जाकर ओआरएस का पैकेट वितरण करना है. ऐसे घर में जहां बच्चे को दस्त हो रहा है वहां दो पैकेट ओआरएस व जिंक की 14 […]
विज्ञापन
पतरातू : पतरातू प्रखंड चिकित्सालय में दस्त नियंत्रण पखवाड़ा का उदघाटन किया गया. यह कार्यक्रम 19 जून से दो जुलाई तक चलेगा. कार्यक्रम के पहले सप्ताह में सहिया को घर जाकर ओआरएस का पैकेट वितरण करना है. ऐसे घर में जहां बच्चे को दस्त हो रहा है वहां दो पैकेट ओआरएस व जिंक की 14 गोलियां दी जायेगी. सहिया को पैकेट वितरण में प्रति पैकेट एक रुपये की राशि मिलेगी. सहिया को लोगों को साफ-सफाई रखने, शौचालय का उपयोग करने के बाद साबुन से हाथ धोने आदि के बारे में जागरूक भी करना है. मौके पर बीटीएम मनीष कुमार, रिंकी चौधरी, एएनएम तारा कुमारी, उर्मिला कुमारी, राधा देवी आदि उपस्थित थे.
तोपा पंचायत में ग्राम सभा 22 को : कुजू. आगामी 22 जून को तोपा पंचायत भवन में ग्राम सभा का आयोजन किया गया है. ग्राम सभा में 14 वें वित्त आयोग के अंतर्गत योजनाओं का चयन किया जायेगा. उक्त आशय की जानकारी मुखिया अरशद अंसारी ने दी. उन्होंने ग्राम सभा में पंचायत के सभी प्रतिनिधि व ग्रामीणों को शामिल होने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




