किसानों को उचित मूल्य दिलाने ही उद्देश्य : जलेश्वर

Updated at : 19 Jun 2017 10:45 AM (IST)
विज्ञापन
किसानों को उचित मूल्य दिलाने ही उद्देश्य : जलेश्वर

मगनपुर : गोला प्रखंड मुख्यालय में तीन दिवसीय किसान मेला सह कृषि जागृति अभियान का उदघाटन मुख्य अतिथि प्रमुख जलेश्वर महतो ने किया. उन्होंने कहा कि किसान अनदाता हैं, लेकिन किसानों द्वारा उपजायी गयी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पाता है. इससे किसानों को नुकसान होता है. उन्हें उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाने […]

विज्ञापन
मगनपुर : गोला प्रखंड मुख्यालय में तीन दिवसीय किसान मेला सह कृषि जागृति अभियान का उदघाटन मुख्य अतिथि प्रमुख जलेश्वर महतो ने किया.
उन्होंने कहा कि किसान अनदाता हैं, लेकिन किसानों द्वारा उपजायी गयी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पाता है. इससे किसानों को नुकसान होता है. उन्हें उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाने का प्रयास किया जायेगा.
जिला कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी किसानों को दी.इस दौरान क्षेत्र के किसानों व मछुआरों को विभाग द्वारा कई सामग्री दी गयी. प्रखंड क्षेत्र के छह हजार किसानों को शीघ्र ही हेल्थ कार्ड दिया जायेगा. मौके पर आत्मा रामगढ़ के संयुक्त सचिव डिगेश्वर तिवारी, उप परियोजना निदेशक संजय सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष मनोज कुमार महतो, दिनेश कुमार महतो, बीसीओ अरविंद कुमार, डॉ विजयंत कुमार, कमाल शहजादा, रचिया महतो, आफताब अहमद, अजय शर्मा, जितेंद्र, महादेव महतो, विमल कुमार बेदिया, अनीता देवी, पुरुषोत्तम कुमार सिंह, उपेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार कश्यप, चतुर्भुज कश्यप मौजूद थे. संचालन विजय कुमार ओझा ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola