गोला की युवती की नदी में डूबने से मौत
Updated at : 17 Jun 2017 9:31 AM (IST)
विज्ञापन

खुशबू के साथ नदी में स्नान करने गयी थी जालो गोला : गोला थाना क्षेत्र के बड़की हेसल निवासी जालो कुमारी (20 वर्ष, पिता बलकू बेदिया) आैर हरीडीह निवासी खुशबू कुमारी (पिता सिदिया बेदिया) की सिकिदिरी नदी में डूबने से मौत हो गयी. ताया जाता है कि जालो अपने मामा ठाकुरदास बेदिया की बेटी की […]
विज्ञापन
खुशबू के साथ नदी में स्नान करने गयी थी जालो
गोला : गोला थाना क्षेत्र के बड़की हेसल निवासी जालो कुमारी (20 वर्ष, पिता बलकू बेदिया) आैर हरीडीह निवासी खुशबू कुमारी (पिता सिदिया बेदिया) की सिकिदिरी नदी में डूबने से मौत हो गयी.
ताया जाता है कि जालो अपने मामा ठाकुरदास बेदिया की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए 13 जून को होटाक गयी हुई थी. शादी के बाद दुल्हन के साथ जालो लोगदीन में गुंदलीटोला अनगड़ा चली गयी. इसके बाद, वहां से वह 15 जून को अपनी बड़ी बहन के घर नगड़ाबेड़ा सिकिदिरी चली गयी. इसके बाद, इसी दिन शाम लगभग चार बजे अपने छोटे मामा की साली खुशबू कुमारी के साथ नहाने के लिए नदी चली गयी.
नदी में डूबने से दोनों की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. शुक्रवार को जालो के शव का अंतिम संस्कार श्मशान घाट में कर दिया गया. बताया जाता है कि जालो कुमारी सीपीसी इंटर कॉलेज, कामता से वर्ष 2016 में इंटर पास की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




