विलय से मजदूरों को होगा भारी नुकसान

Updated at : 15 Jun 2017 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
विलय से मजदूरों को होगा भारी नुकसान

बरकाकाना. केंद्रीय कर्मशाला नयानगर बरकाकाना में बुधवार को संयुक्त ट्रेड यूनियन मोरचा की सभा की अध्यक्षता संयोजक नवीनचंद्र विश्वास ने की. संचालन रतन कुमार ने किया. वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण कोयला उद्योग व मजदूरों पर संकट का बादल मंडरा रहा है. ऐसे में जरूरी हो गया है कि […]

विज्ञापन
बरकाकाना. केंद्रीय कर्मशाला नयानगर बरकाकाना में बुधवार को संयुक्त ट्रेड यूनियन मोरचा की सभा की अध्यक्षता संयोजक नवीनचंद्र विश्वास ने की. संचालन रतन कुमार ने किया. वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण कोयला उद्योग व मजदूरों पर संकट का बादल मंडरा रहा है.
ऐसे में जरूरी हो गया है कि भी लोग मिलकर 19-21 जून की हड़ताल को ऐतिहासिक बनायें. कहा कि सीएमपीएफ का इपीएफ में विलय होने से मजदूरोंको भारी आर्थिक नुकसान होगा. लोगों ने कहा कि सरकार ने जान-बूझकर 10 वां वेतन समझौता को लटका कर रखा है. ऊपर से कोयला खदानों को बंद कर इस उद्योग को संकट के दलदल में धकेला जा रहा है.
सभा को एसएनए जाफरी, विजय प्रकाश ओझा, महावीर राम, बैजनाथ शर्मा, खिरोधर महतो, रतन कुमार, शंकर मिस्त्री, हमीद अंसारी, महेंद्र राणा ने संबोधित किया. मौके पर क्युम खान, लखन, विजय शर्मा, मोहन शर्मा, हृदयराम बेदिया, हरिलाल, मनोज कुमार, कमल, प्रमोद सिंह, जाहिद हुसैन, राणाप्रताप सिंह, निर्मल साव, जितेंद्र वर्मा, बालदेव मुंडा, संतोष कुमार, राजकुमार बरियार, एम मिश्रा, सीडी गोप, अब्दुल रहीम, शकील अहमद, कैलाश सरदार व अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola