छिनतई मामले की तीन आरोपियों को जेल

Updated at : 14 Jun 2017 11:06 AM (IST)
विज्ञापन
छिनतई मामले की तीन आरोपियों को जेल

पगमल हजारीबाग निवासी तौसीफ चैन छिनतई का मास्टर माइंड है रामगढ़ : रामगढ़ पुलिस ने छिनतई मामले के तीन आरोपियों को मंगलवार को जेल भेज दिया. इस संबंध में रामगढ़ इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी कमलेश पासवान ने पत्रकारों से कहा कि पगमल हजारीबाग निवासी तौसीफ चैन छिनतई का मास्टर माइंड है. इसकी गिरफ्तारी जेल में […]

विज्ञापन
पगमल हजारीबाग निवासी तौसीफ चैन छिनतई का मास्टर माइंड है
रामगढ़ : रामगढ़ पुलिस ने छिनतई मामले के तीन आरोपियों को मंगलवार को जेल भेज दिया. इस संबंध में रामगढ़ इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी कमलेश पासवान ने पत्रकारों से कहा कि पगमल हजारीबाग निवासी तौसीफ चैन छिनतई का मास्टर माइंड है. इसकी गिरफ्तारी जेल में बंद छिनतई के आरोपी सरफराज की निशानदेही पर की गयी है. पूछताछ में तौसीफ ने घाटो की महिला से सत्कौड़ी कांप्लेक्स के समीप से की गयी बैग छिनतई व जैन मंदिर के समीप से एक महिला से चैन की छिनतई में शामिल होने की बात स्वीकार की है.
उन्होंने कहा कि छिनतई गिरोह के सरगना की गिरफ्तारी रामगढ़ पुलिस के लिए बड़ी सफलता है. तौसीफ ने गिरोह के कई और युवकों का नाम बताया है. पुलिस उनके खिलाफ भी धड़पकड़ अभियान चलायेगी. सोमवार को सुभाष चौक के समीप यूपी मुजफ्फरनगर निवासी अर्जुन सिंह (कपड़ा फेरीवाला) से छह हजार रुपये व स्मार्टफोन की छिनतई करनेवाले दो आरोपी राजाराम (पिता राजू राम) स्टॉफ क्वार्टर आैर शेखर राम (पिता मनोज तांती, जारा बस्ती विकास नगर निवासी) को भी जेल भेज दिया है. मौके पर एसआइ संतोष गुप्ता, एएसआइ शंकर कुमार मौजूद थे.
महिला से चेन की छिनतई : रामगढ़. रामगढ़ निवासी विदेश्वरी देवी से नया बस पड़ाव के समीप चेन छिनतई की गयी है. इस संबंध में महिला ने रामगढ़ थाना में आवेदन दिया है. इसमें कहा गया है कि वह मंगलवार को सुबह हजारीबाग जाने के लिए नया बस पड़ाव पर खड़ी थी. इसी बीच एक वाहन पर सवार दो युवक आये और झपट्टा मार कर गले से चेन की छिनतई कर ली. हल्ला करने पर पैंथर मोबाइल के दो जवानों ने कांकेबार फोरलेन तक छिनतई करनेवाले युवकों को पीछा किया, लेकिन पकड़ने में असफल रहे. पुलिस से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola