30 तक मई के राशन का उठाव करें लाभुक
Updated at : 14 Jun 2017 11:06 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : मई माह से रामगढ़ ग्रामीण व गोला प्रखंड में ई-पॉश मशीन के माध्यम से अनाज का वितरण किया जा रहा है. परंतु जून माह में भी बहुत से लाभूकों ने अनाज का उठाव नहीं किया है. इसकी जानकारी ऑनलाइन मिल रही है. उक्त जानकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजीव कुमार ने दी. उन्होंने कहा […]
विज्ञापन
रामगढ़ : मई माह से रामगढ़ ग्रामीण व गोला प्रखंड में ई-पॉश मशीन के माध्यम से अनाज का वितरण किया जा रहा है. परंतु जून माह में भी बहुत से लाभूकों ने अनाज का उठाव नहीं किया है. इसकी जानकारी ऑनलाइन मिल रही है. उक्त जानकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजीव कुमार ने दी. उन्होंने कहा कि लाभुकों को सूचित किया जा रहा है कि वे लोग अपने नजदीकी डीलर से अनाज का उठाव करे लें.
उन्होंने कहा कि 30 जून तक राशन का उठाव नहीं करने पर राशन कार्ड ऑटो लॉक हो जायेगा. इससे अनाज नहीं मिल सकेगा. जिला में सफेद राशन कार्ड का वितरण प्रखंडों को कर दिया गया है. जिन लाभुकों का नाम सूची में शामिल है, वे अपना सफेद कार्ड प्रखंड आपूर्ति कार्यालय अथवा पंचायत के मुखिया से ले लें. उन्होंने बताया कि जिला में 25 हजार सफेद कार्ड बनाया गया है. ग्रामीण क्षेत्र में ढाई लीटर व शहरी क्षेत्र में दो लीटर केरोसिन ग्राहकों को मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




