मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

Updated at : 10 Jun 2017 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

रामगढ़ : रांची से बेगूसराय जा रही मिनी बस (बीआर09एम-6151) चुटूपालू घाटी के ओरमांझी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें जा रहे कई बाराती घायल हो गये. घायलों में महेशकांत झा ( पिता अंबिका झा), गोविंद झा (पिता सतीश कुमार झा), इंद्रदीप पाठक ( पिता रमेश पाठक), दिनेश झा (पिता विधि झा), रतनेश्वर झा, (पिता […]

विज्ञापन
रामगढ़ : रांची से बेगूसराय जा रही मिनी बस (बीआर09एम-6151) चुटूपालू घाटी के ओरमांझी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें जा रहे कई बाराती घायल हो गये. घायलों में महेशकांत झा ( पिता अंबिका झा), गोविंद झा (पिता सतीश कुमार झा), इंद्रदीप पाठक ( पिता रमेश पाठक), दिनेश झा (पिता विधि झा), रतनेश्वर झा, (पिता चंद्रकांत झा), चालक अशोक सिंह, भोला झा, अमनदीप कुमार, सत्यम कुमार झा शामिल हैं.
महेशकांत झा, गोविंद झा, इंद्रदीप पाठक, दिनेश झा, रतनेश्वर झा का सदर अस्पताल, रामगढ़ में इलाज कराने के बाद रिम्स, रांची रेफर कर दिया. चालक अशोक सिंह ने बताया कि वह मीनी बस में बाराती लेकर बेगूसराय जा रहे थे. इस दाैरान चुटूपालू घाटी के पास आगे जा रही बस अचानक रूक गयी.
हमने गाड़ी का ब्रेक लगाया, लेकिन गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया और आगे जा रही बस में टक्कर हो गयी. बस में सवार सभी यात्रियों को चोट लगी है. कई लोगों को रांची, ओरमांझी आैर रामगढ़ में इलाज कराने के लिए भेजा गया. बस बेगूसराय से रांची बरियातू बारात लेकर गुरुवार को आयी थी. सभी बाराती बेगूसराय वापस जा रहे थे. घटना की सूचना पर ओरमांझी पुलिस पहुंची और मीनी बस को थाना ले गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola