भूमिगत खदानों से ठप रहा कोयला उत्पादन

Updated at : 10 Jun 2017 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
भूमिगत खदानों से ठप रहा कोयला उत्पादन

भुरकुंडा. भुरकुंडा कोलियरी की भूमिगत खदानों में बार-बार हो रही टूट-फूट व अन्य खराबी के कारण कोयले के उत्पादन पर असर पड़ा है. बांसगढ़ा खदान के हॉलेज घर का ट्रांसफारमर गुरुवार बारिश के बीच हुई थंडरिंग के कारण खराब हो गया. इसके कारण खदान का उत्पादन ठप पड़ गया. शुक्रवार दोपहर को दूसरा ट्रांसफारमर लगाने […]

विज्ञापन

भुरकुंडा. भुरकुंडा कोलियरी की भूमिगत खदानों में बार-बार हो रही टूट-फूट व अन्य खराबी के कारण कोयले के उत्पादन पर असर पड़ा है. बांसगढ़ा खदान के हॉलेज घर का ट्रांसफारमर गुरुवार बारिश के बीच हुई थंडरिंग के कारण खराब हो गया. इसके कारण खदान का उत्पादन ठप पड़ गया. शुक्रवार दोपहर को दूसरा ट्रांसफारमर लगाने के बाद हॉलेज घर चालू हो सका.

लगभग 24 घंटे तक हॉलेज के काम नहीं करने के कारण लगभग 230 टन कोयले का उत्पादन प्रभावित रहा. दूसरी ओर, हाथीदाड़ी के खराब पड़े हॉलेज घर के मोटर की मरम्मत शुक्रवार दोपहर में की गयी. यहां का उत्पादन सामान्य हुआ. मोटर गुरुवार को द्वितीय पाली में रात लगभग आठ बजे खराब हुआ था. इस खदान का उत्पादन लगभग 36 घंटे तक बंद रहा. इससे यहां पर लगातार चार पालियों में लगभग दो सौ टन कोयले का उत्पादन प्रभावित रहा. बताया गया कि तीन-चार दिनों से लगातार हो रही किसी ने किसी खराबी के कारण दोनों खदानों को मिला कर लगभग एक हजार टन कोयले का उत्पादन प्रभावित हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola