बाइक सवार को ट्रेलर ने मारा धक्का

Updated at : 08 Jun 2017 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक सवार को ट्रेलर ने मारा धक्का

बाइक पर सवार एक महिला की माैत रिम्स में हो गयी, एक महिला है घायल रामगढ़. रामगढ़-रांची फोरलेन मार्ग के चुटूपालू घाटी में रांची से रामगढ़ की ओर आ रही बाइक सवार को ट्रेलर ने धक्का मार दिया. घटना बुधवार सुबह लगभग सात बजे की है. इसमें तीनों को गंभीर चोट लगी है. रिम्स में […]

विज्ञापन
बाइक पर सवार एक महिला की माैत रिम्स में हो गयी, एक महिला है घायल
रामगढ़. रामगढ़-रांची फोरलेन मार्ग के चुटूपालू घाटी में रांची से रामगढ़ की ओर आ रही बाइक सवार को ट्रेलर ने धक्का मार दिया. घटना बुधवार सुबह लगभग सात बजे की है. इसमें तीनों को गंभीर चोट लगी है.
रिम्स में इलाज के क्रम में एक महिला की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, सूर्यमंदिर बुंडू के पुजारी सत्यनारायण पाठक बाइक (जेएच08सी-2129) से बारलौंग, रामगढ़ आ रहे थे. बाइक पर बारलौंग निवासी महिला सरिता व गीता भी सवार थीं. घटना के बाद घायलों को रांची (रिम्स) ले जाया गया. दोनों महिलाएं सत्यनारायण पाठक को पूजा- पाठ कराने के लिए रांची लाने गयी थी. रामगढ़ आने के दाैरान बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बाइक को थाना ले आयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola