सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेवारी
Updated at : 07 Jun 2017 8:57 AM (IST)
विज्ञापन

निष्क्रिय हो गये कार्यकर्ताअों को किया जायेगा सक्रिय रामगढ़ : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सहायक प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी (एपीआरओ) डॉ नरेश कुमार मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी, रामगढ़ के रांची रोड स्थित जिला कार्यालय पहुंचे. इस दौरान उन्होंने जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी के साथ जिला कांग्रेस के संगठन की समीक्षा की. पत्रकारों से उन्होंने […]
विज्ञापन
निष्क्रिय हो गये कार्यकर्ताअों को किया जायेगा सक्रिय
रामगढ़ : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सहायक प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी (एपीआरओ) डॉ नरेश कुमार मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी, रामगढ़ के रांची रोड स्थित जिला कार्यालय पहुंचे. इस दौरान उन्होंने जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी के साथ जिला कांग्रेस के संगठन की समीक्षा की.
पत्रकारों से उन्होंने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर सांगठनिक चुनाव को लेकर सदस्यता की समीक्षा की जा रही है. पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी दी जायेगी.
उन्हें आगे बढ़ाया जायेगा. पार्टी ने निर्णय लिया है कि जो कार्यकर्ता किसी कारण से निष्क्रिय हो गये हैं, उन्हें सक्रिय किया जायेगा. पार्टी की सदस्यता लेनेवाले कार्यकर्ताओं को जिला की स्क्रूटनी कमेटी जांच करेगी. स्क्रूटनी कमेटी में जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी, शांतनु मिश्रा व अनिल सिंह होंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को बताया जा रहा है कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार किस प्रकार कांग्रेस द्वारा शुरू किये गये कार्यक्रमों का भगवाकरण कर रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की तरह प्रदेश की रघुवर सरकार भी काम कर रही है. प्रदेश की रघुवर सरकार लाठी व बंदूक के दम पर लोगों की आवाज को दबाना चाहती है.
भाजपा की दमनकारी नीतियों के खिलाफ लोगों को किया जायेगा जागरूक
भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ जनता को जनजागरूकता अभियान के माध्यम से जागरूक किया जायेगा.उन्होंने कहा कि संगठन को धारदार बनाने को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष को केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश से अवगत कराया गया है. समीक्षा बैठक में एआसीसी समन्वयक संजय लाल पासवान, अरुण कुमार सिन्हा, शहजादा अनवर, संतोष सिंह (धनबाद), शांतनु मिश्रा, रवींद्र कुमार रवि, पंकज मिश्र, मुन्ना पासवान, आदित्य सिंह, निरंजन महतो, रामविनय महतो, शिवकुमार महतो, मनीष चिंगारी, रूपेंद्र महतो, अशोक बेदिया, नंदकिशोर बेदिया, अमित कुमार, आनंद प्रताप सिंह, विजय यादव, योगेंद्र खरवार, मुकेश यादव, जगेश्वर नागवंशी, नरेंद्र सिंह, मो फिरोज, मो साजिद मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




