बाइक से धक्का मारा, विरोध करने पर युवती पर हमला
Updated at : 07 Jun 2017 8:56 AM (IST)
विज्ञापन

लोगों ने युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया रामगढ़ : इलाहाबाद बैंक के निकट मंगलवार की शाम दो युवकों ने एक युवती पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया. जानकारी के अनुसार, प्रिया मेहता अपनी सहेली के साथ ट्यूशन पढ़ कर लौट रही थी. इसी क्रम में इलाहाबाद बैंक की निकट एक मोटरसाइकिल ने […]
विज्ञापन
लोगों ने युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया
रामगढ़ : इलाहाबाद बैंक के निकट मंगलवार की शाम दो युवकों ने एक युवती पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया. जानकारी के अनुसार, प्रिया मेहता अपनी सहेली के साथ ट्यूशन पढ़ कर लौट रही थी. इसी क्रम में इलाहाबाद बैंक की निकट एक मोटरसाइकिल ने दोनों को धक्का मार दिया.
इससे दोनों गिर गयीं. गिरने के बाद विरोध करने पर मोटरसाइकिल सवार युवकों ने युवतियों पर हमला कर दिया. युवकों द्वारा हमला करने पर युवती प्रिया मेहता का सिर फट गया. युवक उसी क्षेत्र के रहनेवाले अमन व शुभम थे. घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी. लोगों ने युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया. घायल युवती प्रिया मेहता वरीय पत्रकार अशोक मेहता की पुत्री है. घायल प्रिया मेहता का इलाज झंडा चौक स्थित निजी नर्सिंग होम में चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




