आइएमए ने छह घंटे तक ठप की स्वास्थ्य सेवा

Updated at : 07 Jun 2017 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
आइएमए ने छह घंटे तक ठप की स्वास्थ्य सेवा

स्वास्थ्य सेवा ठप रहने से मरीजों को काफी परेशानी हुईं रामगढ़ : 15 सूत्री मांगों के समर्थन में देशव्यापी चिकित्सकों की हड़ताल दिल्ली के राजघाट पर छह जून को हुई. इस हड़ताल के समर्थन में आइएमए रामगढ़ व झासा रामगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में पूर्वाह्न नौ बजे से दो बजे अपराह्न तक जिला के तमाम […]

विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवा ठप रहने से मरीजों को काफी परेशानी हुईं
रामगढ़ : 15 सूत्री मांगों के समर्थन में देशव्यापी चिकित्सकों की हड़ताल दिल्ली के राजघाट पर छह जून को हुई. इस हड़ताल के समर्थन में आइएमए रामगढ़ व झासा रामगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में पूर्वाह्न नौ बजे से दो बजे अपराह्न तक जिला के तमाम चिकित्सकों ने कलमबंद हड़ताल का समर्थन किया. इस अवधि में जिला के सदर अस्पताल से लेकर तमाम सीएचसी व निजी क्लिनिकों ने बंद का समर्थन किया. आइएमए अध्यक्ष डॉ गीता सिन्हा मानकी ने बताया कि हड़ताल के दौरान क्लिनिक, नर्सिंग होम, अस्पताल, पैथोलोजी सेंटर, अल्ट्रासाउंड सेवा बंद रही.
हालांकि सेवा अवधि के पूर्व व बाद में मरीजों की तमाम सेवाएं दी गयी. उन्होंने चिकित्सकों के बंद में सहयोग करने के लिए चिकित्सक व स्वास्थ्य केंद्र, निजी नर्सिंग होम के प्रति आभार जताया है. उन्होंने कहा कि चिकित्सकों ने सरकारी स्वास्थ्य समितियों में आइएमए का प्रतिनिधित्व देने, दवा की कीमतों की भिन्नता समाप्त करने, दवा व जांच के लिए लिखने में चिकित्सकों को आजादी देने, झोला छाप चिकित्सकों के विरुद्ध कार्रवाई करने, सिंगल विंडो पंजीकरण की सुविधा देने, स्वास्थ्य सेवा में देशव्यापी समान नियमावली करने की मांग की है. स्वास्थ्य सेवा ठप रहने से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola