प्रशिक्षण से महिलाएं बनेंगी स्वावलंबी
Updated at : 07 Jun 2017 8:54 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान थाना चौक, रामगढ़ में 30 दिवसीय महिला सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. इसका उदघाटन मंगलवार को मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त रामगढ़ सुनील कुमार, जेएसएलपीएस के जिला परियोजना प्रबंधक पंकज कुमार तथा संस्थान के निदेशक एसके सिंह ने किया. मौके पर रामगढ़ के उप विकास […]
विज्ञापन
रामगढ़ : पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान थाना चौक, रामगढ़ में 30 दिवसीय महिला सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. इसका उदघाटन मंगलवार को मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त रामगढ़ सुनील कुमार, जेएसएलपीएस के जिला परियोजना प्रबंधक पंकज कुमार तथा संस्थान के निदेशक एसके सिंह ने किया. मौके पर रामगढ़ के उप विकास आयुक्त ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हैं.
प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ऋण के लिए इन्हें बैंकों से भी जोड़ा जायेगा. पंकज कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद इनके द्वारा बनाये गये उत्पाद के लिए बाजार की भी व्यवस्था की जायेगी. उन्होंने कहा कि भविष्य में अन्य महिला समूहों के सदस्यों को विभिन्न ट्रेड के लिए आरसेटी द्वारा प्रशिक्षण दिलाया जायेगा. संस्थान के निदेशक एसके सिंह ने बताया कि 30 दिवसीय महिला सिलाई प्रशिक्षण में सिलाई के साथ साथ खेल के माध्यम से व्यापार करने के गुर भी सिखाये जाते हैं.
संस्थान में पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों द्वारा बनाये गये बैग निर्माण क्रार्यक्रम में लाभार्थियों द्वारा बनाये गये सामान को देख कर डीडीसी सुनील कुमार ने काफी सराहा. मौके पर संस्थान के राजेंद्र कुमार, रंजीत मोहन मिश्रा, कार्यालय सहायक दीपक सलूजा, पुरुषोत्तम पांडेय, सुनीता कुमारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




