पलामू के रानीताल डैम में पिकनिक मनाने गये युवक की डूबने से मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Dec 2023 5:19 AM
दोस्तों ने बताया कि खाना पीना खाने के बाद वह डैम में स्नान करने चला गया. डैम में तैर कर कुछ दूर जाने के बाद वह डूबने लगा. इसे देखकर डैम के पास मौजूद लोगों ने शोर मचाया. स्थानीय लोग पहुंचे.
मेदिनीनगर: पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रानीताल डैम में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक धर्मेन्द्र कमलापुरी की मौत हो गयी. मृतक चैनपुर का रहने वाला था. घटना सोमवार के दोपहर करीब 12:30 बजे की बतायी जाती है. सूचना मिलने के बाद चैनपुर थाना के प्रभारी रूपेश दुबे घटनास्थल पर पहुंचकर डैम से शव निकलवाने का प्रयास कर रहे थे. जानकारी के अनुसार 44 वर्षीय युवक धर्मेन्द्र कमलापुरी अपने छह सात दोस्तों के साथ रानी ताल डैम पर पिकनिक मनाने गया था.
दोस्तों ने बताया कि खाना पीना खाने के बाद वह डैम में स्नान करने चला गया. डैम में तैर कर कुछ दूर जाने के बाद वह डूबने लगा. इसे देखकर डैम के पास मौजूद लोगों ने शोर मचाया. स्थानीय लोग पहुंचे. शव निकालने के लिए गोताखोर को बुलाया गया. लेकिन उनलोगों के नहीं पहुंचने पर मछली मारने वाले लोगों को शव निकालने के लिए लगाया गया है. करीब छह घंटे के बाद भी शव को डैम से नहीं निकाला जा सका है. देर शाम व काफी ठंड होने के कारण मछुआरा भी डैम से बाहर निकल गये.पुलिस गोताखोरों को बुलाने के लिए प्रयास कर रही है.
घटना की सूचना उसके दोस्तों ने परिजनों को दिया. मृतक धर्मेन्द्र कमलापुरी शिवनाथ साव बड़ा पुत्र था. मृतक के दो लड़का व एक लड़की है. घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है. थाना प्रभारी ने डैम से शव निकालने का प्रयास किया जा रहा है. घटनास्थल पर चैनपुर अंचलाधिकारी संजय बाखला व चैनपुर के एसआइ राजीव कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










