कार व बाइक की टक्कर में युवक घायल, रेफर

Updated at : 30 Mar 2026 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
कार व बाइक की टक्कर में युवक घायल, रेफर

कार व बाइक की टक्कर में युवक घायल, रेफर

विज्ञापन

हरिहरगंज. थाना क्षेत्र के एनएच-139 स्थित कटैया मोड़ के समीप सोमवार को कार व बाइक में सीधी टक्कर हो गयी. इसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद कुछ देर के लिए लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. जानकारी के अनुसार बलेनो कार की चपेट में आने से बाइक सवार विजय कुमार घायल हो गया. घायल विजय बिहार के औरंगाबाद का रहने वाला है. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की तत्परता से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया,जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया. इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बलेनो कार (संख्या जेएच 01सीजे 3206) को जब्त कर लिया. इस संबंध में थाना के एएसआइ रमेश कुमार रवि ने बताया कि कार और बाइक की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola