वेतन भुगतान नहीं होने से कर्मियों का बहिष्कार शुरू

Updated:
विज्ञापन
वेतन भुगतान नहीं होने से कर्मियों का बहिष्कार शुरू

वेतन भुगतान नहीं होने से कर्मियों का बहिष्कार शुरू

विज्ञापन

मेदिनीनगर. नगर निगम के कर्मचारियों का तीन माह से वेतन भुगतान लंबित है. इससे नाराज कर्मियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया. झारखंड लोकल बॉडीज एम्प्लॉइज फेडरेशन की नगर निगम इकाई के अध्यक्ष बिशुन राम के नेतृत्व में 400 से अधिक कर्मियों ने आंदोलन की राह पकड़ी. सुबह सफाई कर्मचारी छह मुहान स्थित सफाई कार्यालय पहुंचे और हाजिरी दर्ज करायी, लेकिन काम करने के बजाय कार्यालय परिसर में ही प्रदर्शन करने लगे. दोपहर बाद नगर निगम कार्यालय परिसर में भी कर्मियों ने जोरदार नारेबाजी कर विरोध जताया. कर्मचारियों ने बताया कि 21 जून से नगर आयुक्त की पदस्थापना नहीं होने के कारण जून, जुलाई और अगस्त महीने का वेतन और मानदेय लंबित है. कई स्तरों पर वेतन भुगतान की मांग की गयी, लेकिन कोई पहल नहीं हुई. फेडरेशन अध्यक्ष बिशुन राम ने कहा कि एक सितंबर को सहायक नगर आयुक्त को अल्टीमेटम दिया गया था. इसमें साफ कहा गया था कि यदि सात सितंबर तक भुगतान नहीं हुआ, तो आठ सितंबर से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया जायेगा. मौके पर फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष संतोष कुमार, पाइपलाइन इंस्पेक्टर छोटेलाल गुप्ता, इश्तियाक शाह, अंकित कुमार गौतम, सेरान खान, संजय गुप्ता, अर्जुन राम, पप्पू सिंह, शैलेंद्र सिंह, अजय राम, धनंजय शर्मा, जयराम मेहता, चंद्रेश्वर, प्रयाग राम, विभु रंजन शर्मा, संजय कच्छप, सुरेंद्र प्रजापति, प्रदीप सिंह समेत सभी सेक्टरों के कर्मचारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola