सड़क दुर्घटना में महिला व चार वर्षीय बच्चा घायल
Published by : DEEPAK Updated At : 03 Jul 2025 11:03 PM
थाना क्षेत्र के बांसडीह के कुणाल अंसारी की 30 वर्षीय पत्नी अफसाना बीबी व उसका चार वर्षीय पुत्र फरहान अंसारी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया.
प्रतिनिधि, चैनपुर थाना क्षेत्र के बांसडीह के कुणाल अंसारी की 30 वर्षीय पत्नी अफसाना बीबी व उसका चार वर्षीय पुत्र फरहान अंसारी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना गुरुवार की सुबह करीब छह बजे की बतायी जाती है. ग्रामीणों ने बताया कि महिला अफसाना बीबी बच्चा को लेकर दुकान जा रही थी. इसी क्रम में पिकअप वाहन संख्या जेएच 03 एसी 5609 तेज रफ्तार से धक्का मार दिया. इसके बाद बिजली पोल में टक्कर मार दी. धक्का मारने के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. स्थानीय ग्रामीणों ने महिला व बच्चों को मेदिनीनगर एमएमसीएच में भरती कराया. फरहान अंसारी की गंभीर स्थिति देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया. उसका सिर में गंभीर चोट लगी है. दोपहर 3:30 बजे आक्रोशित लोगों ने शाहपुर-गढ़वा मार्ग के बांसडीह के पास सड़क को जाम कर दिया, जिसके कारण आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया.सूचना मिलने पर चैनपुर थाना प्रभारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों से जाम हटाने की बात गयी. लेकिन वे सभी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे. अंचलाधिकारी चंद्रशेखर कुणाल पहुंचे और हल्का बल प्रयोग कर जाम हटाने का प्रयास किया. विरोध में ग्रामीण उग्र हो गये. एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद जाम स्थल पर पहुंचे. काफी समझाने बुझाने के बाद शाम करीब 6:15 बजे जाम को हटाया गया.इसके बाद आवागमन सुचारू हुआ. बच्चा व महिला को इलाज के लिए एसडीपीओ व थाना प्रभारी ने 10-10 हजार, ट्रैफिक इंचार्ज ने पांच हजार रुपया पीड़ित परिवार को इलाज के लिए सहयोग किया. इसके अलावा अन्य लोगों ने भी करीब 90 हजार रुपया सहायता किया. बताया जाता है कि जाम में पलामू डीआइजी नौशाद आलम भी काफी समय तक फंसे रहे. ग्रामीणों ने बताया कि महिला बच्चा को गोद में लेकर उसे कुछ खिलाने के लिए दुकान जा रही थी.वह रात में कुछ नहीं खाया था क्योंकि अफसाना बीबी की ननद मुनिया बीबी की मौत बुधवार को हार्ट अटैक से हो गयी थी. रास्ते में तेज रफ्तार पिकअप ने धक्का मार दिया. महिला का इलाज स्थानीय निजी अस्पताल में किया जा रहा है. चैनपुर पुलिस पिकअप वाहन को कब्जा में लेना चाह रही थी. ग्रामीणों ने पिकअप का चक्का खोल दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










