महिला ने लगाया 15 लाख की रंगदारी और जान से मारने की धमकी का आरोप

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 09 Jun 2026 9:52 PM

विज्ञापन

महिला ने लगाया 15 लाख की रंगदारी और जान से मारने की धमकी का आरोप

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गुमला गुमला जिले में लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है. कोटाम नवाटोली निवासी धनमती देवी ने गुमला थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है. महिला का कहना है कि पति द्वारा अत्याचार के कारण उसने उसके साथ रहना छोड़ दिया और अपनी इच्छा से राजेश लोहरा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही है. धनमती देवी ने आरोप लगाया कि कोटाम निवासी सुनील उरांव उसे लगातार धमकी दे रहा है. रुपये नहीं देने पर किसी मामले में फंसा देने और जान से मारने की धमकी दी जा रही है. सोमवार को भी एक मोबाइल नंबर से फोन कर पुनः 15 लाख रुपये की मांग की गयी. इस बातचीत की रिकॉर्डिंग उसके मोबाइल में सुरक्षित है. पति ने कहा : इस संबंध में सुनील उरांव ने कहा कि उसपर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है. महिला तीन बच्चों की मां है और अपने बच्चे को छोड़कर दूसरे युवक के साथ रह रही है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola