योजनाबद्ध तरीके से दूर करेंगी समस्या : शीला
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

योजनाबद्ध तरीके से दूर करेंगी समस्या : शीला
विज्ञापन
मेदिनीनगर. समाजिक कार्यकर्ता शीला कुमारी उर्फ शीला श्रीवास्तव ने नगर निगम के मेयर पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया. उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करना उनकी आदत में शामिल है. गरीब बच्चों को शिक्षा देने के लिए वह मिशन समृद्धि की पाठशाला संचालित करती है. रोटी दीदी के नाम से भी लोकप्रिय है. शहर की समस्याओं से वह वाकिफ है और उसे दूर करने के लिए उनके पास विजन भी है. जनता के आशीर्वाद से चुनाव जीतने के बाद वह मेदिनीनगर को झारखंड की उप राजधानी का दर्जा दिलाने की दिशा में संघर्ष करूंगी. यदि मेदिनीनगर राज्य की उपराजधानी बन जायेगा, तो बहुत सारी समस्याओं का समाधान सरकार स्वयं करेगी. सुरक्षा और विकास का बेहतर माहौल बनेगा.शहर सुंदर होना चाहिए. लेकिन बच्चों को भी बेहतर शिक्षा मिलनी चाहिए, ताकि वह इंसान बन सके.जल संकट को दूर करने की दिशा में जल संरक्षण अभियान चलाया जायेगा. मौके पर पंकज श्रीवास्तव सहित कई समर्थक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










