इलाज के दौरान पत्नी की मौत,हत्या का आरोप

थाना क्षेत्र के ताल पंचायत के छापर गांव में पति अशोक सिंह ने अपनी पत्नी की पिटाई की थी. इससे वह घायल हो गयी
पांकी. थाना क्षेत्र के ताल पंचायत के छापर गांव में पति अशोक सिंह ने अपनी पत्नी की पिटाई की थी. इससे वह घायल हो गयी. इसके बाद इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था. शुक्रवार की रात में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतिका रीता देवी के मायके वाले ने हत्या का आरोप लगाया है. मृतक महिला की मां ने बताया कि अकारण पुत्री रीता को दमाद अशोक सिंह पिटाई करता रहता था. पांकी थाना में लिखित शिकायत दी गयी है. बताया गया है कि 22 जून की रात किसी मामूली विवाद के बाद अशोक सिंह ने शराब के नशे में रीता देवी की बेरहमी से पिटाई कर दी थी. गंभीर रूप से घायल रीता देवी को पहले स्थानीय स्तर पर इलाज के लिए ले जाया गया, फिर हालत बिगड़ने पर रांची स्थित रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन को दी गयी है. ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत मेदिनीनगर. सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा में शुक्रवार देर रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के परशुराम खाप गांव के 28 वर्षीय पंकज राम की मौत हो गयी. सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए एमएमसीएच में शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है. सदर थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा अब तक आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन आने के बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी. ट्रक को जब्त करते हुए सदर थाना परिसर में लगा दिया गया है. मृतक के पिता विनोद राम ने बताया कि पंकज फोर्थ ग्रेड का फॉर्म भरने मेदिनीनगर गया था. आशंका है कि वापस लौटने के क्रम में पोखराहा में ट्रक के चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. घटनास्थल पर उपस्थित लोगों के अनुसार बाइक सवार मेदिनीनगर की ओर से लेस्लीगंज की ओर जा रहा था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




