बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल

Updated:
विज्ञापन
बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल

बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल

विज्ञापन

पाटन. रविवार शाम करीब 5.45 बजे पाटन पदमा मुख्य मार्ग पर धंगरडीहा के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिसमें बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायल युवक को नावाजयपुर क्षेत्र के रहने वाला है. विकाश कुमार उम्र करीब 19 वर्ष रूदीडीह के अशोक प्रसाद का पुत्र है. जबकि रवि कुमार उम्र करीब 21 वर्ष मझौली निवासी भरत भुइयां का पुत्र है. दोनों युवक मेदिनीनगर से नावाजयपुर वापस लौट रहे थे. दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है. बताया गया कि दुर्घटना में घायल दोनों युवक सड़क पर ही तड़प रहे थे. इसी बीच नावाजयपुर थाना के सअनि सुखदेव रविदास वहां पहुंचे. दोनों युवक गंभीर स्थिति देखते हुए वाहन से पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार किया गया तथा गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दोनों घायल युवक को मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच भेज दिया गया. सअनि के साथ उदय कुमार सिंह, तरुण किस्कू, कर्मचंद टोप्पो शामिल थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola