पलामू में 508 ग्राम अफीम के साथ दो युवक गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन

जानकारी देते एसडीपीओ प्रशांत कुमार, पुलिस पदाधिकारी व गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network

पलामू के पिपराटांड़ में पुलिस ने 508 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया।

विज्ञापन

पलामू: पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के बोरोदिरी गांव स्थित खांखर टोला में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 508 ग्राम अफीम के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हेडुम निवासी कमल यादव (40), पिता स्व. प्रयाग यादव और जयश्री यादव (50), पिता हृदावन यादव के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार और सफाया के तहत मादक पदार्थों और अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली थी कि बोरोदिरी गांव के खांखर टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास दो युवक मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की तैयारी में हैं.

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल बताए गए स्थान पर छापेमारी की. मौके से दोनों युवकों को पकड़ लिया गया. तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 508 ग्राम अफीम बरामद हुई. पुलिस ने अफीम जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें : पत्नी से अवैध संबंध बना पति के हत्या का कारण, प्रतिशोध में प्रेमी के चाचा की हुई हत्या

एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी

एसडीपीओ ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पिपराटांड़ थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री और तस्करी पूरी तरह गैरकानूनी है. ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त पाए जाने वालों पर कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जायेगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola