Palamu News: देसी कार्बाइन के साथ पलामू पुलिस ने टीएसपीसी के दो उग्रवादियों को किया गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Mar 2024 2:36 PM
पलामू जिले की पुलिस ने 2 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. इनके नाम घनश्याम चौबे और गोविंदा कुमार हैं. दोनों 10 साल से हथियार सप्लाई करने का काम करते थे.
पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने टीएसपीसी के दो उग्रवादी को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि 2 उग्रवादी क्षेत्र में हथियार के साथ घूम रहे हैं. इस सूचना के आधार पर एसडीपीओ छतरपुर व थाना प्रभारी हरिहरगंज के नेतृत्व में छापामारी कर दोनों उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया.
पलामू में पकड़े गए उग्रवादियों से बरामद हुए ये हथियार
गिरफ्तार किए गए दोनों उग्रवादियों के पास से एक देसी कार्बाइन, एसएलआर की 8 व एलएमजी की 3 मैगजीन बरामद हुई है. इनके पास से 2 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं. टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के गिरफ्तार सक्रिय सदस्यों के नाम घनश्याम चौबे व गोविंदा कुमार हैं.
एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी जानकारी
पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एसडीपीओ नौशाद आलम के नेतृत्व में हरिहरगंज थाना क्षेत्र से दोनों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि दोनों उग्रवादी पिछले 10 वर्षों से हथियार की सप्लाई करने का काम कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










