ट्रेन व शहर से मोबाइल, बाइक और लैपटॉप चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
ट्रेन व शहर से मोबाइल, बाइक और लैपटॉप चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

शहर थाना क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान के तहत तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान के तहत तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उनके पास से आठ मोबाइल फोन, एक डेल कंपनी का लैपटॉप और दो बाइक बरामद की है. गिरफ्तार आरोपियों में प्रमोद पांडेय, अनिकेत तिवारी और संजीत ओझा शामिल हैं.

रेलवे कॉलोनी से मिला सुराग

शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि चोरी की घटनाओं पर रोकथाम के लिए रात्रि गश्ती के दौरान रेलवे कॉलोनी से टीओपी टू के रास्ते में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे प्रमोद पांडेय को पकड़ा गया. तलाशी में उसके पास नोकिया कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ. पूछताछ में उसने बताया कि यह मोबाइल बरवाडीह पैसेंजर ट्रेन से चोरी किया गया था. उसने आगे बताया कि उसने अपने ममेरा साला अनिकेत तिवारी और साला संजीत ओझा के साथ मिलकर अस्पताल चौक से दो बाइक भी चोरी की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola