पुस्तक से अच्छा जीवन में कोई दोस्त नही : डीडीसी

Updated:
विज्ञापन
पुस्तक से अच्छा जीवन में कोई दोस्त नही : डीडीसी

जिला पुस्तकालय में दो दिवसीय पुस्तक मेला शुरू

विज्ञापन

जिला पुस्तकालय में दो दिवसीय पुस्तक मेला शुरू

प्रतिनिधि : मेदनीनगर

पलामू जिला पुस्तकालय, साहित्य समाज चौक में दो दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन हुआ. मंगलवार को उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन ने मुख्य अतिथि के रूप में मेले का उदघाटन किया. उन्होंने विभिन्न प्रकाशनों द्वारा लगाये गये पुस्तकों के स्टॉल का अवलोकन किया. मेले में प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी किताबें, बच्चों की पुस्तकें और ज्ञानवर्धक साहित्य प्रदर्शित किया गया. बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक और पुस्तक प्रेमी उपस्थित रहे. मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि पुस्तक मानव जीवन के संपूर्ण विकास में अहम भूमिका निभाती है. उन्होंने पुस्तकों को व्यक्ति का सबसे अच्छा मित्र बताया, जो सही मार्गदर्शन करती हैं. डिजिटल युग में पढ़ने की आदत कम होती जा रही है, जो चिंता का विषय है. उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से पुस्तक अध्ययन करने की सलाह दी और कहा कि पुस्तकें ज्ञान के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास में भी सहायक होती हैं.

पुस्तकें सोचने की क्षमता को विकसित करती हैं

जावेद हुसैन ने यह भी कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई और पुस्तक से अध्ययन करने में बड़ा अंतर है. पुस्तकें सोचने की क्षमता को विकसित करती हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाती हैं. उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को अपनायें. मेले में उपस्थित लोगों ने अपनी पसंद और आवश्यकता के अनुसार पुस्तकें खरीदीं. इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान, एनडीसी नीरज कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश, साहित्यकार हरिवंश प्रभात, पुस्तकालय अध्यक्ष मंजित सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन शालिनी श्रीवास्तव ने किया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola