मन के अंदर छुपे रावण रूपी अहंकार को मिटाने की जरूरत : गौतम सिंह

Updated:
विज्ञापन
मन के अंदर छुपे रावण रूपी अहंकार को मिटाने की जरूरत : गौतम सिंह

मन के अंदर छुपे रावण रूपी अहंकार को मिटाने की जरूरत : गौतम सिंह

विज्ञापन

प्रतिनिधि : मेदिनीनगर

गुरुवार की सुबह शाहपुर विवेकानंद चौक पर शाहपुर महावीर नवयुवक दल जेनरल द्वारा रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने की और संचालन संरक्षक भोला पांडेय ने किया. समाजसेवी गौतम सिंह ने कहा कि रामनवमी का पर्व हमें मन के भीतर छिपे अहंकार रूपी रावण को मिटाने का संदेश देता है. रावण महाज्ञानी होते हुए भी अधर्म के मार्ग पर चला था, इसलिए उसका पुतला हर वर्ष जलाया जाता है. उन्होंने कहा कि हमें प्रभु श्रीराम के विचारों को जीवन में उतारना चाहिए, जिन्होंने मर्यादा और वचन का पालन करते हुए 14 वर्ष वनवास में कर्तव्य पथ पर चलते हुए महलों की सुख-सुविधा त्याग दी. कार्यक्रम में गौतम सिंह ने वाण चलाकर रावण के पुतले को अग्नि दी. आयोजन में युवा सनातन संघ, जीवन ज्योति संघ, श्रीराम रथ, सत्य प्रेम संघ, बाल विकास संघ, चंद्रशेखर आजाद क्लब, नवयुवक एकता संघ और नवयुवक संघ ने झांकी, लाइट और साउंड की व्यवस्था की. मौके पर अनेक समाजसेवी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola