ePaper

पलामू एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार से डालटनगंज स्टेशन पर रात 10:05 आयेगी

Updated at : 08 May 2025 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
पलामू एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार से डालटनगंज स्टेशन पर रात 10:05 आयेगी

पलामू एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13347 बरकाकाना से पटना वाया डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर शनिवार से रात्रि 10:05 में आगमन एवं 10:10 में प्रस्थान होगी.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. पलामू एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13347 बरकाकाना से पटना वाया डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर शनिवार से रात्रि 10:05 में आगमन एवं 10:10 में प्रस्थान होगी. उक्त ट्रेन का डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर पूर्व में रात्रि 12:30 बजे आगमन व 12:35 में प्रस्थान होने से विशेषकर पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता को पटना के लिए आवागमन करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. पलामू सांसद वीडी राम ने बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा था. इसके बाद मिल कर पलामू एक्सप्रेस ट्रेन का समय सारिणी में परिवर्तन करने का अनुरोध किया था. समय सारिणी में परिवर्तन करने के लिए रेलवे द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी है. पलामू एक्सप्रेस ट्रेन के समय सारिणी में परिवर्तन करने की मांग यहां की जनता के द्वारा लगातार की जा रही थी. पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता को डालटनगंज से पटना की आवागमन सुगम होगा. उन्होंने कहा कि मैं जो करता हूं वही कहता हूं. सांसद ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति पलामू संसदीय क्षेत्र की समस्त जनता की ओर से आभार व्यक्त किया है. सांसद के निजी सचिव अलग दुबे ने बताया कि पलामू संसदीय क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव शुरू कराया गया है. जनता की सुविधा के लिए पलामू सांसद वीडी राम सक्रियता के साथ कार्य कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATYAPRAKASH PATHAK

लेखक के बारे में

By SATYAPRAKASH PATHAK

SATYAPRAKASH PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola