स्कूल से छुट्टी लेकर घर गयी छात्रा गायब, प्रबंधन सहित परिजन परेशान
Updated at : 09 Sep 2025 10:21 PM (IST)
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय विद्यालय की आठवीं की छात्रा पिछले तीन माह से गायब है.
विज्ञापन
प्रतिनिधि,नीलांबर पीतांबरपुर
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय विद्यालय की आठवीं की छात्रा पिछले तीन माह से गायब है. इस संबंध में छात्रा के पिता ने मंगलवार को लेस्लीगंज थाना में सनहा दर्ज कराया है. जानकारी के अनुसार 12 जुलाई को छात्रा ने स्कूल से छुट्टी लेकर पिता के साथ घर गयी घर थी. स्कूल के वार्डन ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से छात्रा को स्कूल भेजने के लिए अभिभावक को मोबाइल पर फोन किया जा रहा था, लेकिन सिर्फ टालमटोल किया जा रहा था. स्कूल में खेलने के दौरान छात्रा को पैर में चोट लगी थी. जख्म होने के कारण 12 जुलाई को छुट्टी लेकर अपने परिजन के साथ घर सोंस कथौन्धा गयी थी. तब से वह वापस स्कूल नहीं आयी है. वर्तमान वार्डन वंदना सिंह ने बताया कि पूर्व वार्डन राकी मुक्ता के समय में छुट्टी लेकर गयी थी. 13 अगस्त को प्रभार लेने के बाद उक्त छात्रा से लगातार गैरहाजिर रहने पर उसके बारे में उसके परिजनों से जानकारी ली जा रही थी. छात्रा को वापस विद्यालय भेजने की बात कही गयी, तो छात्रा के गायब होने की जानकारी मिली. जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले पता चला था कि लड़की गाजियाबाद में है. लेकिन अभी उसके मेरठ में होने की जानकारी मिली है. जिसकी पुलिस जांच कर रही है.थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि छात्रा के पिता गायब होने का सनहा दर्ज कराया है.पुलिस उसके पिता को लेकर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में जाकर भी पूछताछ किया है. पुलिस सभी बिंदुओं व सम्भावित जगहों पर तलाश कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




