छात्र संघ ने किया बहिष्कार, आयोजन स्थल से निकले बाहर

Updated:
विज्ञापन
छात्र संघ ने किया बहिष्कार, आयोजन स्थल से निकले बाहर

आधा दर्जन छात्रों को को लिया गया हिरासत में, शाम को छोड़ा गया

विज्ञापन

आधा दर्जन छात्रों को को लिया गया हिरासत में, शाम को छोड़ा गया

विभिन्न छात्र संगठन के लोगों ने राज्यपाल के प्रोग्राम शुरू होने के बाद आयोजन स्थल पर नारेबाजी करते हुए बाहर निकल गये. छात्रों ने कहा कि जानबूझकर विश्वविद्यालय द्वारा सबसे पीछे छात्र संगठनों को बैठने के लिए जगह दिया गया था. छात्रों ने कहा कि मान सम्मान से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा. जब छात्रों के द्वारा नारेबाजी की जा रही थी. तब पुलिस के अधिकारियों ने पहुंचकर उन्हें किनारे ले जाकर खड़ा किया. वहीं करीब आधा दर्जन छात्रों को ऐतिहात के तौर पर विभिन्न जगहों से ले जाकर थाना में बैठाया गया. कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी लोगों को छोड़ दिया गया है.

मौके पर उपस्थित लोग

कार्यक्रम में पलामू डीसी समीरा एस, एसपी रीष्मा रमेशन, डीडीसी जावेद अहमद, डीएफओ सत्यम कुमार, एसडीओ सुलोचना मीणा, डीआरडीए डायरेक्टर रतन कुमार सिंह, जिप उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, रजिस्ट्रार डॉ नफीस अहमद, सीसीडीसी डॉ मनोरमा सिंह, डीएसडब्ल्यू डॉ एसके पांडेय, केके मिश्रा सहित विश्वविद्यालय व विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्रोफेसर, छात्र-छात्राएं एवं उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola