अत्याधुनिक भवन निर्माण होने से अधिवक्ताओं की परेशानी खत्म होगी

Updated:
विज्ञापन
अत्याधुनिक भवन निर्माण होने से अधिवक्ताओं की परेशानी खत्म होगी

अत्याधुनिक भवन निर्माण होने से अधिवक्ताओं की परेशानी खत्म होगी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

पलामू जिला अधिवक्ता संघ का अत्याधुनिक भवन निर्माण को लेकर बुधवार को संघ भवन परिसर में भूमि पूजन हुआ. मुख्य अतिथि व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा, विशिष्ट अतिथि कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार दास व पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने नारियल फोड़कर भवन निर्माण की आधारशिला रखी. मुख्य अतिथि पीडीजे श्रीराम शर्मा ने कहा कि सुविधायुक्त भवन नही होने से अधिवक्ता परेशानियों से जूझते रहते है.मुवक्किलों के केस की पैरवी करते हैं और जनता को न्याय दिलाने में सक्रिय भागीदारी निभाते हैं. लेकिन उनके बैठने के लिए भी उचित व्यवस्था नहीं है. अधिवक्ताओं को हर हाल में बेहतर सुविधा मिलनी चाहिए. अत्याधुनिक भवन का निर्माण होने से अधिवक्ताओं की परेशानी खत्म होगी.उन्होंने संघ परिसर में अपने स्तर से भी सुविधा विस्तार करने के लिए डीसी को प्रोत्साहित किया. कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार दास ने कहा कि अधिवक्ताओं के लिए स्मार्ट बिल्डिंग का निर्माण होना चाहिए, जिसमें सारी सुविधाएं उपलब्ध रहे. उन्होंने कहा कि संघ के स्थापना के 130 वर्षों के बाद भवन निर्माण हो रहा है. 100 वर्षों को ध्यान में रखते हुए भवन का निर्माण किया जाना चाहिए. पलामू डीसी श्री शेखावत ने कहा कि इस भवन का निर्माण होने से अधिवक्ताओं और मुवक्किलों को भी कार्य में सहूलियत होगी. आम जनता को न्याय के साथ विकास का लाभ दिलाना प्रशासन का लक्ष्य है.अधिवक्ताओं के लिए आधुनिक सुविधा संपन्न भवन बनेगा. संघ के पदाधिकारियों ने अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया. शिलान्यास समारोह की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव ने की. उन्होंने बताया कि संघ की स्थापना 1892 में हुई है. इतने लंबे अरसे तक अधिवक्ताओं ने कई परेशानियों व कठिन परिस्थितियों से जूझते हुए जनता को न्याय दिलाने का प्रयास कर रहे हैं. अधिवक्ताओं की संख्या करीब 800 है, लेकिन उन्हें बैठने की जगह भी उपलब्ध नहीं है. सुविधा युक्त भवन निर्माण की आवश्यकता वर्षों से महसूस की जा रही थी. सरकार व प्रशासन के सहयोग से इस कार्य की स्वीकृति मिली है. कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता दिवाकर दुबे व धन्यवाद ज्ञापन संघ के उपाध्यक्ष विनोद तिवारी ने किया. मौके पर व्यवहार न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारी अखिलेश कुमार,प्रतीक चतुर्वेदी, श्वेता ढींगरा,मनोरंजन कुमार,राजकुमार मिश्रा,सुशीला सोरेंग,आभाष कुमार,आयशा खान के अलावा संघ के महासचिव अजय कुमार पांडेय,कोषाध्यक्ष जय किशोर पाठक, वरीय अधिवक्ता अखिलेशचंद्र सिंह, शशिभूषण दुबे,सुधीर चौबे,राजेश दुबे, शौकत अली खान,अभिनव कुमार,नरेंद्र पांडेय,रुचिर तिवारी सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola