.रिन्यूवल नहीं होने से तीन वर्षों से बंद पड़ा है ब्लड स्टोरेज यूनिट

Updated:
विज्ञापन
.रिन्यूवल नहीं होने से तीन वर्षों से बंद पड़ा है ब्लड स्टोरेज यूनिट

.रिन्यूवल नहीं होने से तीन वर्षों से बंद पड़ा है ब्लड स्टोरेज यूनिट

विज्ञापन

नौशाद, हुसैनाबाद

पलामू जिला के हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट पिछले तीन वर्षों से बंद पड़ी है. ऐसे में अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को ब्लड के लिए जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है, इससे ज्यादा परेशानी प्रसूति महिलाओं और थैलेसीमिया के मरीजों को हो रही है. ब्लड उपलब्ध नहीं होने के कारण लोग अपने मरीज को खून चढ़ाने के लिए मेदिनीनगर, रांची डेहरी, वाराणसी लेकर जाना पड़ता है. मालूम हो अनुमंडलीय अस्पताल में फरवरी 2022 को पूर्व विधायक कमलेश कुमार सिंह ने 20 यूनिट क्षमता वाले ब्लड स्टोरेज यूनिट का ऑनलाइन उद्घाटन किया था. उस समय क्षेत्र के लोगों को बीच यह उम्मीद जागी थी कि मरीज को ब्लड के लिए जिला मुख्यालय यह दूसरे जगहों पर नहीं जाना पड़ेगा . लेकिन यूनिट उद्घाटन के एक साल बाद 13 अगस्त 2023 को समय अवधि एक्सपायर हो गया, तीन साल से रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल नहीं होने के कारण ब्लड स्टोरेज यूनिट की सुविधा बंद है. इसका खामियाजा मरीजों को उठाना पड़ा रहा है,

रिन्यूवल के लिए किया गया पत्राचार : उपाधीक्षक

हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल के स्वास्थ उपाधीक्षक डॉ संजय कुमार रवि ने बताया की यूनिट पिछले तीन साल से रजिस्ट्रेशन रिन्यूवल के अभाव में बंद है. इसके लिए विभाग को पांच मई को प्रत्राचार किया गया है. साथ ही यूनिट के लिए फ्रीजर और अन्य सामग्री मांग की गयी है.

ब्लड स्टोरेज यूनिट को शीघ्र चालू कराने की मांग

बसपा के वरिष्ठ नेता शेर अली व नगर पंचायत अध्यक्ष अजय भारती ने कहा की सरकार एक तरफ सरकारी अस्पतालों में सभी सुविधा मुहैया कराने की मांग की है. अनुमंडलीय अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट का रिन्यूअल नहीं होना सरकार की विफलता जाहिर करती है, उन्होंने पलामू सिविल सर्जन से अनुमंडलीय अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट सुविधा बहाल करने की मांग की है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola