जमीन मामले के लिए थाना दिवस का होगा आयोजन

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
जमीन मामले के लिए थाना दिवस का होगा आयोजन

पलामू प्रमंडल के तीनों जिले पलामू, गढ़वा व लातेहार के प्रत्येक थानों में प्रत्येक 10 दिनों में थाना दिवस का आयोजन किया जायेगा

विज्ञापन

मेदिनीनगर. पलामू प्रमंडल के तीनों जिले पलामू, गढ़वा व लातेहार के प्रत्येक थानों में प्रत्येक 10 दिनों में थाना दिवस का आयोजन किया जायेगा. इस संबंध में डीआइजी नौशाद आलम ने आदेश दिया है कि हरेक थाना में अंचल व थाना स्तर पर जमीन संबंधी मामलों को निबटाने के लिए थाना दिवस का आयोजन करें. उन्होंने कहा कि भूमि से संबंधित लगातार शिकायत आ रही है. समय पर निष्पादन नहीं होने के कारण छोटे-मोटे मामले गंभीर घटनाओं में बदल जाते हैं. जिससे अनावश्यक रूप से अनुसंधान का भार बढ़ता है. सामाजिक सौहार्द्र बनाये रखने के लिए अंचल अधिकारी व थाना प्रभारी प्रत्येक 10 दिनों में अपने सुविधानुसार अंचल कार्यालय अथवा थाना कार्यालय में थाना दिवस आयोजित करेंगे. जिन भूमि विवाद का निराकरण नहीं हो पाये. वैसे मामलों को सिविल कोर्ट में अपील करने का सलाह दिया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola