ePaper

आमजनों को सरकार की उपलब्धि बतायें

Updated at : 11 Jun 2020 12:10 AM (IST)
विज्ञापन
आमजनों को सरकार की उपलब्धि बतायें

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का दूसरा कार्यकाल के प्रथम वर्ष में कई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की. इसे लेकर बुधवार को स्थानीय डाक बंगला परिसर में भाजपा मंडल इकाई की बैठक हुई

विज्ञापन

हरिहरगंज : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का दूसरा कार्यकाल के प्रथम वर्ष में कई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की. इसे लेकर बुधवार को स्थानीय डाक बंगला परिसर में भाजपा मंडल इकाई की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड महामंत्री रोशन कुमार सिंह व संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने किया.

बैठक में सभी पंचायत अध्यक्ष को केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष की उपलब्धियों को आमजनों तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया. प्रभारी विपिन बिहारी सिंह ने कहा कि प्रखंड के सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय रहेंगे. आम आदमी के घर पर जाकर उन्हें केंद्र सरकार की उपलब्धि व एकल्याणकारी योजना के बारे में बताना है.

कोरोना काल में गरीबों व जरूरतमंदों के लिए सरकार ने आवश्यक कदम उठाया है. इस मौके पर जिला कार्यसमिति सत्येंद्र मेहता, बल्लू बलराम, दिनेश गुप्ता, सत्येंद्र पासवान, मुन्ना विश्वकर्मा, रघुवंश जायसवाल, विजय प्रजापति, राजेश रंजन मिश्र, प्रभात गुप्ता, गणेश शौंडिक, महेंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.

posted by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola