ePaper

तेज आंधी ने पलामू में मचायी तबाही, वज्रपात से पशु की मौत

Updated at : 04 May 2025 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
तेज आंधी ने पलामू में मचायी तबाही, वज्रपात से पशु की मौत

झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने का सीधा असर रविवार को पलामू में देखा गया.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने का सीधा असर रविवार को पलामू में देखा गया. रविवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे से ही आकाश में बादल छाने लगा था. करीब चार बजे से तेज आंधी चलने लगी. कुछ देर बाद मेघ गर्जन के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गयी. तेज आंधी व पानी के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई. करीब डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश हुई. इधर तेज आंधी ने पलामू जिले में खूब तबाही मचायी. जिले के कई जगहों पर पेड़ों की टहनियां टूट गयीं और कई पेड़ उखड़ गये. आंधी के बाद बारिश के साथ कई जगहों पर वज्रपात हुआ. पाटन थाना क्षेत्र के लोइंगा में वज्रपात से दो पशुओं के मर जाने की सूचना है. बेमौसम आंधी-तूफान व पानी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. किसानों के खेतों में लगी फसलों को भी नुकसान पहुंचा है. आंधी की वजह से जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों में बिजली गुल रही. जानकारी के मुताबिक शाम चार बजे से ही बिजली गुल हो गयी थी. काफी देर तक यह स्थिति बनी रही. मौसम विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक पलामू जिले में रविवार को 02.8 मिलीमीटर बारिश हुई है. इस कारण पलामू के तापमान में गिरावट हुआ और लोगों को ठंड का एहसास होने लगा. यह स्थिति पलामू जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों में एक समान देखी गयी. मालूम हो कि करीब 10 दिनों से मौसम में बदलाव हुआ है. पिछले रविवार को भी जिले में हल्की बारिश हुई थी. इसके बाद तापमान में तेजी से गिरावट हुई और जिले का तापमान 44 डिग्री से घटकर 37.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. सोमवार व मंगलवार को तापमान एक समान रहा. बुधवार से धूप तेज के साथ तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुयी. गुरुवार को दोपहर बाद मेघ गर्जन के साथ मूसलाधार बारिश व ओलावृष्टि हुई थी. इस कारण तापमान में गिरावट देखी गयी और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली. शनिवार को जिले का तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस था. जबकि रविवार को बारिश के बाद जिले का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसी तरह जिले के अन्य सभी प्रखंडों में झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली. इधर शादी ब्याह का लग्न भी तेज है. जिन लोगों के घरों में शादी का आयोजन हुआ है, उन्हें बारिश होने की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATYAPRAKASH PATHAK

लेखक के बारे में

By SATYAPRAKASH PATHAK

SATYAPRAKASH PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola