जन सुविधा को ध्यान में रखकर विजन के साथ कार्य कर रही है राज्य सरकार : राधाकृष्ण किशोर

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 12 Jun 2026 9:57 PM

विज्ञापन

जन सुविधा को ध्यान में रखकर विजन के साथ कार्य कर रही है राज्य सरकार : राधाकृष्ण किशोर

विज्ञापन

प्रतिनिधि : पाटन राज्य के वित्त सह संसदीय कार्य मंत्री सह विधायक राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि झारखंड के सर्वांगीण विकास के लक्ष्य को लेकर राज्य सरकार योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है. राज्य की जनता को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है. इसी सोच को लेकर राज्य सरकार हर सेटर में विजन के साथ कार्य कर रही है. वित्त मंत्री श्री किशोर शुक्रवार को पाटन प्रखंड के जंघासी गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण की आधारशिला रखी. इस भवन का निर्माण 55 लाख की लागत से होना है. उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का विजन स्पष्ट है, समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्धता के साथ प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं की स्वीकृति दे रही है. राज्य सरकार का यह मानना है कि आम नागरिकों को सहज तरीके से बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, तभी राज्य का समुचित विकास हो सकता है. उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा तभी मिलेगी जब आवश्यक संसाधन उपलब्ध होगा.

लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ प्राप्त होगा

जंघासी में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण होने से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ प्राप्त होगा. वित्त मंत्री श्री किशोर ने कहा कि लोगों को बेहतर शिक्षा, चिकित्सा सेवा का लाभ मिले और गांवों का समुचित विकास हो इसे लेकर वह गंभीर है. छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरत के मुताबिक योजनाओं की स्वीकृति दिलाकर काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि गांवों में बिजली, पानी, सिंचाई, सड़क की व्यवस्था के लिए योजनाएं ली जा रही है. अति पिछड़ा व सुदूरवर्ती इलाका बूढ़ी, बुका, चेतमा गांवों तक पक्की सड़क पहुंचाने का काम किया है. जबकि सिकनी, तिलैया, चिप्पो गांव को पक्की सड़क से जोड़ने के दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है. उन्होंने जंघासी के ग्रामीणों की मांग पर कहा कि छठ के पहले खराब सड़क का निर्माण करा दिया जायेगा. मौके पर अरुण सिंह, ऋषिकांत उपाध्याय, अशोक सोनी, पाटन थाना प्रभारी अनिल विद्यार्थी, किशुनपुर के पुअनि रंजीत कुमार सिंह, सुधीर यादव, रवींद्र पासवान, अजीत मेहता,शेखर कुमार, इमाम हुसैन सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola