दुकानदार ने युवक को चाकू मारा, घायल

Updated:
विज्ञापन
दुकानदार ने युवक को चाकू मारा, घायल

दुकानदार ने युवक को चाकू मारा, घायल

विज्ञापन

मेदिनीनगर. शहर थाना क्षेत्र के पहाड़ी मोहल्ला के रहने वाले आसिफ को बुधवार की सुबह सब्जी मंडी में एक दुकानदार ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. पीड़ित आसिफ ने बताया कि वह अपने गोदाम के सामने प्याज बेचने का काम कर रहा था. इसी दौरान नबी नामक दुकानदार वहां पहुंचा और सामान हटाने को कहा. मना करने पर आरोपी ने गला दबाकर चाकू से हमला कर दिया. घटना के बाद परिजनों ने घायल आसिफ को इलाज के लिए एमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी की टीम मामले की जांच में जुट गयी है. चाकू मारने वाले नबी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola