ePaper

बराही धाम से भव्य शोभा यात्रा 13 मई को निकाली जायेगी

Updated at : 08 May 2025 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
बराही धाम से भव्य शोभा यात्रा 13 मई को निकाली जायेगी

प्रखंड के बराही धाम में मंदिर निर्माण कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को बराही धाम गेस्ट हाउस में बैठक हुई.

विज्ञापन

हुसैनाबाद. प्रखंड के बराही धाम में मंदिर निर्माण कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को बराही धाम गेस्ट हाउस में बैठक हुई. हुसैनाबाद विधायक संजय कुमार सिंह यादव, शिवांश चेरिटेबल ट्रस्ट के सचिव सह पलामू जिला परिषद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ टूटू सिंह, शिवांश चैरिटेबल ट्रस्ट के संयोजक रंधीर कुमार सिंह ने प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधियों मौजूद थे. बैठक में विधायक श्री यादव ,आलोक कुमार सिंह, रंधीर सिंह ने संयुक्त रूप से पंचायत प्रतिनिधियों को मंदिर निर्माण कार्यक्रम की पूरी जानकारी दी. विधायक ने बताया कि विश्व का सबसे ऊंचा 551 फीट का दुर्गा मंदिर एवं 151 फीट का नवग्रह मंदिर का भूमि पूजन 14 मई को होगा. इसे लेकर तैयारी जोरों पर है. क्षेत्र में विश्व विख्यात मंदिर निर्माण क्षेत्र वासियों के लिए गौरव की बात है. इस पुनीत कार्यों में सभी लोगों की सहभागिता आवश्यक है. उन्होंने कहा कि 14 मई को भूमि पूजन कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि अपने पंचायत क्षेत्र के गांवों में लोगों को इस भूमि पूजन अनुष्ठान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने का काम करें. उन्होंने बताया कि भूमि पूजन कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा कई केंदीय मंत्री को आमंत्रित किया गया. साथ ही देश के प्रसिद्ध साधु संत व वरीय अधिकारी भाग लेंगे. ट्रस्ट के सचिव सह जिप उपाध्यक्ष आलोक सिंह ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाना हम सभी का दायित्व है. बुधवार से 51 घंटे का अखंड कीर्तन के साथ बराही महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया. उन्होंने बताया कि 13 मई को बराही धाम से भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी. शोभायात्रा में इस क्षेत्र सभी धर्म प्रेमियों के साथ पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा झारखंड, बिहार व उत्तर प्रदेश ड़ी संख्या में श्रद्धालु व गणमान्य लोग शामिल होंगे. उन्होंने क्षेत्र वासियों को इस कार्यक्रम में पहुंचने का आग्रह किया है. शिवांश चेरिटेबल ट्रस्ट के संयोजक रणधीर सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम सभी के सहयोग से ही सफल होगा.उन्होंने बताया कि उन्होंने विभिन्न धार्मिक सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक कर सहयोग का आग्रह किया है. मौके पर प्रखंड प्रमुख राजकुमारी देवी, मुखिया सुदामा यादव, आत्मेश सिंह उर्फ बब्लू सिंह, मनोज भारती, लखन यादव, विमलेश पासवान,श्रवण राम, योगेन्द्र सिंह के अलावा प्रबुद्ध समाजसेवी अयोध्या सिंह टिकैत, प्रमोद कुमार, धर्मेंद्र सिंह, जाकिर अली उर्फ राज अली समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATYAPRAKASH PATHAK

लेखक के बारे में

By SATYAPRAKASH PATHAK

SATYAPRAKASH PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola