पलामू के नये एसपी से शर्मिला वर्मा ने मिलकर छह सूत्री ज्ञापन सौंपा

Updated:
विज्ञापन
पलामू के नये एसपी से शर्मिला वर्मा ने मिलकर छह सूत्री ज्ञापन सौंपा

पलामू के नये एसपी से शर्मिला वर्मा ने मिलकर छह सूत्री ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन

प्रतिनिधि : मेदिनीनगर

मंगलवार को मातृत्व संघ का प्रतिनिधि मंडल पलामू एसपी कपिल चौधरी से मिला और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर छह सूत्री मांग पत्र सौंपा. अध्यक्ष शर्मिला वर्मा व उपाध्यक्ष डॉ. अमितु सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया. संघ ने स्कूल, कॉलेज, प्रमुख चौक-चौराहों, बस पड़ाव व टैक्सी स्टैंड पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, महिला हेल्पलाइन नंबर जारी करने और शिकायतों का त्वरित निवारण करने की मांग रखी. एसपी चौधरी ने आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देगा और लंबित मामलों में भी कार्रवाई होगी. इस अवसर पर सचिव फरहा नाज, ज्योति नवीन सिन्हा, प्रो. स्वाति सहाय, मंजू चंद्रा, अधिवक्ता वंदना कुमारी, सुषमा देवी, प्रिया, चंदा देवी, अनामिका सिंह व ललिता सहाय उपस्थित थीं.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola